कमजोर बालों को मजबूत कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:40

बालों को जड़ों से मजबूत बनाना है तो करें ये 6 काम, झड़ना-टूटना बंद हो जाएंगे बाल :-

1. बालों को हीट से बचाएं

हीट से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको स्ट्रेटनिंग आयरन, ब्लो ड्रायर आदि के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि इससे बालों के सूखने और टूटने की संभावना अधिक होती है। बालों को झड़ने की संभावना कम करने के लिए गर्म स्टाइलिंग टूल का यूज कम करें। अगर कभी-कभी आप स्टाइलिंग टूल का उपयोग करना भी चाहते हैं, तो पहले हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का उपयोग करें।

2. विटामिन से भरपूर डाइट लें

जिस तरह सेहत के लिए विटामिन्स बहुत जरूरी होते हैं, ठीक उसी तरह बालों के लिए भी विटामिन जरूर होते हैं। बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, जिंक और प्रोटीन बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इन सभी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

3. बालों की मालिश करें

बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए मसाज करना बहुत जरूरी होता है। मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बाल मजबूत बनते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको हफ्ते में 1-2 दिन बालों की मालिश जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप रात को बालों की मालिश करें, सुबह उठकर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल जड़ से मजबूत बनेंगे, लंबे और घने भी होंगे।

4. अंडे का हेयर मास्क लगाएं

बालों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन से बाल मजबूत बनते हैं, बालों में चमक भी आती है। बालों को मजबूत बनाने के लिए अंडे का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। अंडा बालों के रोम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा अंडे की जर्दी में पेप्टाइड्स होता है, जो बालों का विकास करने में मदद कर सकता है। बालों पर अंडे का हेयर मास्क लगाने से बालों को कई विटामिन्स भी मिलते हैं। इसके लिए आप 1-2 अंडे की जर्दी लें, इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

5. बालों पर गुनगुना तेल लगाएं

अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ते या टूटते हैं, तो ऐसे में आप गुनगुने तेल से बालों की मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप तेल को गुनगुना कर लें, फिर इससे बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। इससे बालों के रोम मजबूत बनते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल या फिर कोई दूसरा तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म तेल लगाने के बाद 20 मिनट के लिए बालों पर शावर कैप लगा लें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल हमेशा मजबूत और खूबसूरत बने रहेंगे।

6. कैमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें

कैमिकल रिच प्रोडक्ट्स बालों को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। आप हर्बल प्रोडक्ट्स का यूज कर सकते हैं। आपको कैमिकल युक्त शैंपू, कंडीशनर आदि का उपयोग करने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info